Home मनोरंजन धर्मेंद्र की सेहत पर बोलीं हेमा मालिनी, मीडिया पर जताया गुस्सा– ‘माफ...

धर्मेंद्र की सेहत पर बोलीं हेमा मालिनी, मीडिया पर जताया गुस्सा– ‘माफ करने लायक नहीं’

242
0
Hema Malini spoke on Dharmendra's health, expressed anger at the media – 'unforgivable'

एंटरटेनमेंट: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर लगातार कई खबरें आ रही हैं। ऐसे में उनकी बेटी एशा देओल ने पिता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर ताजा जानकारी शेयर की है। वहीं अब धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर हेमा गुस्सा हो गई हैं। हेमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मीडिया चैनल को जमकर फटकार लगाई है। एशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर जानकारी देते हुए लिखा, ‘मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव हो गया है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। आप सभी से रिक्वेस्ट है कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें।

पापा के जल्दी ठीक होने के लिए दुआओं के लिए धन्यवाद।’ पिछले कुछ दिनों से धर्मेंद्र की सेहत को लेकर खबरें और अफवाहें सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई, तो उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आज जब एशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर धर्मेंद्र की सेहत को लेकर बयान जारी किया, तभी से उनके फैंस को काफी राहत मिली है। हेमा ने एक्स पर धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उड़ रहीं अफवाहों को लेकर मीडिया चैनल को फटकार लगाते हुए लिखा, ‘जो हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं है।

GNSU Admission Open 2026

जिम्मेंदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं, जो इलाज का जवाब दे रहा है। वह ठीक हो रहे हैं। यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी की जरूरत का सम्मान करें।’ धर्मेंद्र आखिरी बार करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। अब धर्मेंद्र निर्देशक श्रीराम राघवन की युद्ध ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे। ‘इक्कीस’, 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में धर्मेंद्र और अगस्त्य के अलावा जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।  



GNSU Admission Open 2026