Home मनोरंजन गौरव खन्ना बनाम कुनिका सदानंद – कौन है शो का सबसे महंगा...

गौरव खन्ना बनाम कुनिका सदानंद – कौन है शो का सबसे महंगा कंटेस्टेंट?

439
0
Gaurav Khanna vs Kunika Sadanand – Who is the most expensive contestant of the show?

एंटरटेनमेंट : सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ का हर सीजन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। शो में लड़ाई-झगड़े इस साल भी खूब देखने को मिल रहे हैं। वहीं इस सीजन दर्शकों के मन में हमेशा ये सवाल रहता है कि आखिर कौन सा कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा फीस ले रहा है? चलिए जानते हैं कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर अब तक क्या कुछ सामने आया है। टीवी शो अनुपमा से घर-घर में लोकप्रिय हुए गौरव खन्ना इस सीजन में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट बन गए हैं।

‘स्क्रीन’ की रिपोर्ट  के मुताबिक, गौरव एक हफ्ते के लिए करीब 17.5 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। यानी उनकी एक दिन की कमाई लगभग 2.5 लाख रुपये है। यह रकम उन्हें शो के टॉप पेड स्टार्स में शामिल करती है। दिलचस्प बात यह है कि गौरव न सिर्फ बिग बॉस 19 के इस सीजन में बल्कि शो के इतिहास के भी सबसे महंगे कलाकारों में से एक बन गए हैं। हालांकि, अब तक की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन रही हैं, जिन्होंने मात्र तीन दिन के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये की फीस ली थी।

GNSU Admission Open 2026

गौरव के बाद इस सीजन में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक की फीस सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमाल प्रति हफ्ता 8.75 लाख रुपये ले रहे हैं। इसका मतलब उनकी रोजाना कमाई 1.25 लाख रुपये है। इसके अलावा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आवेज दरबार और टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर एक हफ्ते के लिए 6 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। वहीं, मृदुल तिवारी और प्रणीत मोरे फीस की रेस में सबसे पीछे हैं और इनकी तुलना में बाकी कंटेस्टेंट्स की कमाई कहीं ज्यादा है।

अगर बिग बॉस के पिछले सीजन्स पर नजर डालें तो करणवीर वोहरा भी सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों में रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस 12 में एक हफ्ते के करीब 20 लाख रुपये चार्ज किए थे। गौरव खन्ना की फीस इन्हीं बड़े नामों की लिस्ट में उन्हें शामिल कर रही है। फीस की चर्चाओं के बीच शो में ड्रामा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले ही हफ्ते में घर दो ग्रुप्स में बंट चुका है। एक तरफ जीशान कादरी का ग्रुप है तो दूसरी तरफ कुनिका सदानंद हैं। इनके बीच खींचतान और बहसबाजी देखने को मिल रही है। इसी बीच फराहना भट्ट भी घर में फिर से वापस आ गई हैं 





GNSU Admission Open 2026