Home मनोरंजन सारा अली से लेकर माधुरी दीक्षित तक, सेलेब्स ने घरों में किया...

सारा अली से लेकर माधुरी दीक्षित तक, सेलेब्स ने घरों में किया गणपति बप्पा का स्वागत

434
0
From Sara Ali to Madhuri Dixit, celebs welcomed Ganpati Bappa in their homes

एंटरटेनमेंट: आज बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार को कई सितारे बहुत ही हर्ष के साथ हर वर्ष मनाते हैं। साथ ही वे गणपति बप्पा की मूर्ति भी अपने घर पर स्थापित करते हैं। इस कड़ी में सलमान खान, शिल्पा शेट्टी से लेकर माधुरी दीक्षित तक का नाम शामिल है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे हर वर्ष गणेश चतुर्थी बहुत ही धूमधाम से मनाती हैं और अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करती हैं। साथ ही एक्ट्रेस इस त्योहार की झलकियां अपने सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

दिग्गज अभिनेता सलमान खान के परिवार में भी गणेश चतुर्थी बहुत ही भव्य तरीके से मनाई जाती है। इस त्योहार को मनाने की एक्टर के घर पर एक परंपरा हो गई, जहां उनकी बहन अर्पिता शर्मा हर साल बप्पा को घर ले आती हैं। साथ ही इस पर्व पर पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा होता है और भक्ति भाव से सभी के मंगलकामनाओं की प्रार्थना करता है। सिनेमाई दुनिया की युवा अभिनेत्री अनन्या पांडे भी भगवान श्री गणेश की परम भक्त हैं। एक्ट्रेस भी अपने घर पर बप्पा को स्थापित करती हैं और उनकी सेवा करती हैं। इस त्योहार को लेकर अभिनेत्री भक्तिभाव से सराबोर रहती हैं।

GNSU Admission Open 2026

शिल्पा शेट्टी पिछले कई वर्षों से अपने घर पर गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत करती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। इस त्योहार में उनका पूरा परिवार शामिल होता है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बार सोशल मीडिया पर बताया कि वो परिवार में किसी के निधन के कारण यह पर्व नहीं मना पाएंगी। सारा अली खान को उनके धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस गणेश चतुर्थी के अवसर पर परिवार संग इसे मनाती हैं और गणपति बप्पा पर भक्तिभाव प्रदर्शित करती हैं। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी परंपराओं की वजह से पहचानी जाती हैं। एक्ट्रेस भी अपने घर पर हर साल भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित करती हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। 








GNSU Admission Open 2026