Home मनोरंजन धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू टिकट महंगे: दिल्ली में कीमतें पहुंचीं आसमान...

धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू टिकट महंगे: दिल्ली में कीमतें पहुंचीं आसमान पर

61
0
Dhurandhar 2 paid preview tickets are expensive: Prices skyrocket in Delhi

एंटरटेनमेंट डेस्क: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। रणवीर सिंह की लीड रोल वाली यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है। 18 मार्च को पूरे देश में इसके पेड प्रीव्यू होंगे। पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। दिल्ली में पेड प्रीव्यू के टिकट की कीमत हैरान करने वाली है।

दिल्ली में ‘धुरंधर 2’ पेड प्रीव्यू के लिए सबसे सस्ते टिकट की कीमत 350 रुपये है। जबकि सबसे महंगा टिकट 2200 रुपये का है। टिकट बुकिंग एप बुक माय शो पर टिकट बुक करते समय दिखा रहा है कि ‘सीटें तेजी से भर रही हैं।’ 18 मार्च की एडवांस बुकिंग को देखते हुए, कहा जा सकता है कि ‘धुरंधर 2’ की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज सुबह 11 बजे ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें रणवीर सिंह नए लुक में भी नजर आए हैं।

GNSU Admission Open 2026

वह जबरदस्त एक्शन मोड में हैं। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और दूसरे कलाकारों का अभिनय भी काफी अच्छा है। ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर शेयर करते हुए, रणवीर सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा ‘कहा था ना यह पर्सनल है… ट्रेलर रिलीज हो गया है। 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के लिए अभी बुक करें। धुंरधर द रिवेंज 19 मार्च को दुनियाभर में ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा पर रिलीज हो रही है। यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में है।’

GNSU Admission Open 2026