Home मनोरंजन Deepika Padukone: ‘अपने फैसले पर टिके रहना मुझे सुकून देता है’, ‘स्पिरिट’...

Deepika Padukone: ‘अपने फैसले पर टिके रहना मुझे सुकून देता है’, ‘स्पिरिट’ विवाद पर टूटी चुप्पी

350
0
Deepika Padukone: 'Sticking to my decision gives me peace'

एंटरटेनमेंट: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने बीते दिन एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसे दीपिका पादुकोण पर निशाना माना गया। इस पोस्ट के बाद यह मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। दोनों के फैंस भी आपस में भिड़ रहे हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण का एक बयान सामने आया है, जो अब चर्चाएं बटोर रहा है। दीपिका पादुकोण बीती शाम एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आने वाली चुनौतियों से निपटने के सवाल पर दीपिका पादुकोण ने जवाब दिया। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि जो चीज मुझे संतुलित रखती हैं, वह सिर्फ सच्चा होना और प्रामाणिक होना है। जब भी मैं मुश्किल परिस्थितियों या मुश्किल हालातों का सामना करती हूं, तो मुझे लगता है कि अपने अंदर की आवाज को सुनने और सिर्फ निर्णय लेने व उन फैसलों पर टिके रहने में सक्षम होना मुझे वाकई में बहुत शांति देता हैं।

तब मैं सबसे अधिक कंफर्टेबल महसूस करती हूं।”’स्पिरिट’ से जुड़े विवाद और संदीप रेड्डी वांगा के उस क्रिप्टिक पोस्ट के बाद दीपिका पादुकोण का ये बयान काफी वायरल है। हालांकि, इस बयान के दौरान दीपिका ने ‘स्पिरिट’ या संदीप रेड्डी वांगा का न तो नाम लिया और न ही इस बारे में कोई बात कही। लेकिन फैंस दीपिका के इस बयान को इस पूरे मामले और संदीप रेड्डी वांगा को जवाब देने से जरूर जोड़कर देख रहे हैं। इस इवेंट में दीपिका बोल्ड ट्विस्ट के साथ पुराने हॉलीवुड ग्लैमर को अपनाते हुए एक ओवरसाइज्ड लाल गाउन में पहुंची थीं। जिसे स्लीक-बैक हेयरस्टाइल और शो-स्टॉपिंग डायमंड और नीलम नेकलेस के साथ जोड़ा गया था। इस ड्रेस की कई तस्वीरें दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं।

GNSU Admission Open 2026


GNSU Admission Open 2026