Home मनोरंजन ‘अस्सी’ ट्रेलर लॉन्च: अनुभव सिन्हा की कहानी, तापसी पन्नू का दमदार अंदाज

‘अस्सी’ ट्रेलर लॉन्च: अनुभव सिन्हा की कहानी, तापसी पन्नू का दमदार अंदाज

140
0
'Assi' trailer launch: Story by Anubhav Sinha, powerful performance by Taapsee Pannu

एंटरटेनमेंट डेस्क: अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को एक दमदार कहानी के साथ सिनेमाघरों में आमंत्रित कर रही है। ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी सफल फिल्मों के बाद अब ये जोड़ी फिल्म ‘अस्सी’ लेकर आई है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ, जिसने सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच काफी हलचल मचा दी है। 2 मिनट 52 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में अनुभव सिन्हा की सटीक कहानी और तापसी पन्नू की दमदार एक्टिंग दोनों ही नजर आती है।

ट्रेलर की शुरुआत कोर्टरूम से होती है, जहां तापसी पन्नू एक वकील के रूप में बलात्कार जैसी गंभीर घटना पर सवाल उठाती हैं। वह कहती हैं कि “अपराध वाले दिन देशभर में 80 रेप की शिकायतें हुई थीं, जिनमें से 76 का ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ।” इसके बाद फिल्म में दिखाया गया है कि एक महिला को किडनैप कर गैंगरेप के बाद रेलवे पटरियों के पास छोड़ दिया जाता है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन और कोर्ट केस के माध्यम से कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म संवेदनशील और गंभीर मुद्दों पर प्रकाश डालती है और समाज में न्याय व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

GNSU Admission Open 2026

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी मजबूत है। तापसी पन्नू के अलावा, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, कानी कुसृति और रेवती प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ट्रेलर में इन सभी किरदारों की झलक भी देखने को मिलती है।

‘अस्सी’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की यह तीसरी फिल्म है, इससे पहले दोनों ने ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी क्रिटिकली और कमर्शियल रूप से सफल फिल्में दी हैं। ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि ‘अस्सी’ भी न केवल दर्शकों को मनोरंजन करेगी, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी गंभीर संवाद स्थापित करेगी। दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म से काफी अधिक हैं और यह फिल्म उनके लिए मजबूत संदेश भी लेकर आएगी।

GNSU Admission Open 2026