Home मनोरंजन अर्पिता शर्मा ने पिता सलीम खान को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, शेयर...

अर्पिता शर्मा ने पिता सलीम खान को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, शेयर की भावुक तस्वीर

252
0
Arpita Sharma wishes father Salim Khan on his birthday, shares emotional picture

एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक, अभिनेता और फिल्म निर्माता सलीम अब्दुल राशिद खान का आज जन्मदिन है। आज सलमान खान के पिता सलीम 90 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर सलीम की बेटी और अरबाज की बहन अर्पिता ने अपने पापा को जन्मदिन की शुभकमनाएं दी हैं और उनका शुक्रिया अदा किया है। अर्पिता खान शर्मा ने आज इंस्टाग्राम पर अपने पिता सलीम खान के साथ एक खास अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्पिता के अलावा उनके पिता सलीम, मां सलमा खान उनके पति आयुष शर्मा और दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सभी के चेहरे पर प्यारी मुस्कान नजर आ रही है।

अर्पिता ने अपने पापा सलीम खान के 90 जन्मदिन पर एक प्यारी तस्वीर के साथ दिल छूने वाला नोट लिखा, ‘पापा, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हर साल, हर दिन आपके साथ जन्मदिन मनाना हमारे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है। आप एक जीते-जागते लीजेंड हैं और हम सब आपकी ही दी हुई विरासत हैं।’ अर्पिता ने अपने पिता सलीम का धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘हमारे उड़ने के लिए, हवा बनने के लिए शुक्रिया, तूफान में भी शांति बनाए रखने के लिए शुक्रिया, हम सबकी ताकत बनने के लिए शुक्रिया, परिवार के सच्चे मूल्य सिखाने के लिए शुक्रिया और हमेशा हमारी ढाल बनकर हमें सुरक्षित रखने के लिए शुक्रिया। पापा, आप हमारे लिए पूरी आकाशगंगा हैं। आपसे हमेशा-हमेशा बहुत-बहुत प्यार।’ सलीम खान बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनराइटर और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अपने करियर में कई कल्ट फिल्में दी हैं।

GNSU Admission Open 2026

आज 24 नवंबर को सलीम खान 90 साल के हो गए हैं। 1970 के दशक में उन्हें अपनी शानदार स्क्रीनराइटिंग और फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव लाने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। सलीम खान की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी का नाम सलमा खान है और दूसरी पत्नी हेलन हैं। सलीम के पांच बच्चे हैं। सलमान, अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अर्पिता। सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा उनकी पहली पत्नी, सलमा खान के बच्चे हैं, जबकि अर्पिता उनकी गोद ली हुई बेटी हैं। अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने 18 नवंबर 2014 को हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में शादी की थी। यह एक लव मैरिज थी, जिसके बाद दोनों ने मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। इस जोड़े के दो बच्चे हैं। एक बेटा आहिल और एक बेटी आयत है। 



GNSU Admission Open 2026