Home मनोरंजन अर्चना पूरन सिंह–परमीत सेठी ने बहू योगिता बिहानी की फिल्म का किया...

अर्चना पूरन सिंह–परमीत सेठी ने बहू योगिता बिहानी की फिल्म का किया प्रमोशन, वीडियो वायरल

179
0
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi promote daughter-in-law Yogita Bihani's film, video goes viral

एंटरटेनमेंट डेस्क: अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की होने वाली बहू योगिता बिहानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वध 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन को खास और दिलचस्प बनाने के लिए योगिता को अपने होने वाले ससुराल वालों का भी भरपूर साथ मिला, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

योगिता बिहानी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने मंगेतर आर्यमन सेठी, उनके दोस्त आयुष्मान, और अर्चना पूरन सिंह व परमीत सेठी के साथ ‘डंब शेराज’ गेम खेलती नजर आ रही हैं। गेम के दौरान योगिता इशारों के जरिए अपनी आने वाली फिल्म का नाम समझाने की कोशिश करती हैं। थोड़ी देर में सभी लोग सही जवाब यानी ‘वध 2’ गेस कर लेते हैं। इसके बाद योगिता मुस्कुराते हुए दर्शकों से अपील करती हैं कि वे थिएटर जाकर फिल्म जरूर देखें। वीडियो के अंत में पूरा परिवार तालियां बजाता दिखता है, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया।

GNSU Admission Open 2026

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग योगिता के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं तो कई उन्हें आने वाले करियर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्म ‘वध 2’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह साल 2022 में आई हिट फिल्म ‘वध’ का सीक्वल है, जिसमें एक बार फिर नीना गुप्ता और संजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है।

योगिता बिहानी का करियर भी काफी दिलचस्प रहा है। राजस्थान के बीकानेर में जन्मीं योगिता की पढ़ाई दिल्ली में हुई। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री ली और कुछ समय तक कॉर्पोरेट सेक्टर में भी काम किया। साल 2017 में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बनाई। ‘एके वर्सेज एके’, ‘विक्रम वेधा’ और खासतौर पर 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली। अब ‘वध 2’ से योगिता एक बार फिर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने को तैयार हैं।

GNSU Admission Open 2026