Home मनोरंजन अनुपम खेर ने ‘द बंगाल फाइल्स’ में महात्मा गांधी का किरदार निभाया,...

अनुपम खेर ने ‘द बंगाल फाइल्स’ में महात्मा गांधी का किरदार निभाया, विवेक अग्निहोत्री ने की सराहना

364
0
Anupam Kher played the role of Mahatma Gandhi in 'The Bengal Files', Vivek Agnihotri praised him

एंटरटेनमेंट : विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ‘द बंगाल फाइल्स’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनुपम खेर महात्मा गांधी की भूमिका में दिखेंगे। डायरेक्टर ने फिल्म से  जुड़ा एक वीडियो क्लिप शेयर कर अनुपम खेर की तारीफ की है और उन्हें शानदार एक्टर बताया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुपम खेर गांधी की भूमिका में दिख रहे हैं।

यह क्लिप आगामी फिल्म द बंगाल फाइल्स का है। इसे साझा करते हुए निर्देशक ने कहा, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित अनुपम खेर साहब सिर्फ भारतीय सिनेमा के महान कलाकार नहीं हैं, बल्कि विश्व सिनेमा के भी एक चमकते सितारे हैं। फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में वे गांधी का किरदार निभा रहे हैं। एक ऐसा किरदार, जिसमें गहराई, सच्चाई और ईमानदारी की जरूरत है। अभिनेता ने अपनी समझदारी और अनुशासन से एक बार फिर खेर साहब ने ये साबित कर दिया है कि वे सच में एक महान कलाकार हैं।’

GNSU Admission Open 2026

‘द बंगाल फाइल्स’ में 1946 में हुए डायरेक्ट एक्शन डे की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें कोलकाता में दंगा और नोआखाली नरसंहार जैसी घटनाएं शामिल होंगी। हालांकि, फिल्म को रिलीज से पहले ही विवादों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन फिल्म को लेकर बयानबाजी की जा रही है। ‘द बंगाल फाइल्स’ सिनेमाघरों में 5 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि ये सभी सितारे ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी दिखाई दिए थे।



GNSU Admission Open 2026