Home मनोरंजन जापान में रिलीज़ के लिए तैयार ‘एनिमल’: रणबीर कपूर ने बताया क्यों...

जापान में रिलीज़ के लिए तैयार ‘एनिमल’: रणबीर कपूर ने बताया क्यों राज कपूर को जापान से था खास रिश्ता

107
0
'Animal' ready for release in Japan: Ranbir Kapoor reveals why Raj Kapoor had a special bond with Japan

एंटरटेनमेंट डेस्क: जापान में बॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और भारतीय फिल्म निर्माता अब वहां के दर्शकों तक अपनी फिल्मों को पहुंचाने में खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हाल ही में साउथ फिल्म पुष्पा: द कुनरिन के जापान में रिलीज़ होने के बाद अब संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म एनिमल भी जापानी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म 13 फरवरी को जापान में रिलीज़ होगी, इससे पहले वहां इसका एक विशेष शो आयोजित किया गया।

इस खास मौके पर फिल्म के अभिनेता रणबीर कपूर ने जापानी दर्शकों का आभार जताया और अपने परिवार के जापान से जुड़े भावनात्मक रिश्ते पर खुलकर बात की। रणबीर कपूर ने कहा कि जापान उनके लिए सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि उनके परिवार की विरासत से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके दादा, महान अभिनेता राज कपूर का जापान और वहां की संस्कृति से गहरा लगाव रहा है।

GNSU Admission Open 2026

रणबीर ने राज कपूर के मशहूर गीत “मेरा जूता है जापानी” का जिक्र करते हुए कहा कि यह गीत सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं, बल्कि भारत और जापान के सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक रहा है। राज कपूर की फिल्मों को जापान में बेहद पसंद किया गया और आज भी वहां उनके प्रशंसक मौजूद हैं। रणबीर ने कहा कि इसी वजह से जापान आना उनके लिए हमेशा खास अनुभव होता है।

अपने निजी जीवन पर बात करते हुए रणबीर कपूर ने बताया कि वे दोबारा जापान आने की इच्छा रखते हैं और इस बार अपनी बेटी राहा के साथ देश को घूमना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी भी जापान की संस्कृति और सुंदरता को करीब से देखे।

इसी दौरान रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म एनिमल पार्क पर भी बात की। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के मुताबिक, एनिमल के सीक्वल की शूटिंग 2027 के मध्य में शुरू हो सकती है। फिलहाल वांगा अपनी अगली फिल्म स्पिरिट की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 2027 में रिलीज़ होगी। एनिमल की जापान रिलीज़ को भारतीय सिनेमा के लिए एक और वैश्विक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026