एंटरटेनमेंट: बीते दिनों कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की परवरिश पर टिप्पणी की थी। बिग बॉस 19 के नवीनतम एपिसोड में सिंगर अमाल मलिक ने कुनिका वाले विवाद पर अपने साथी घरवालों के साथ बैठकर बात की। साथ ही बताया कि कैसे उनकी ईमानदारी और स्पष्ट स्वभाव ने अक्सर इंडस्ट्री में उनके खिलाफ काम किया। उन्होंने खुलासा किया कि कई बार ताकतवर लोगों ने उन्हें बॉलीवुड से बाहर करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने संगीत के जरिए मजबूती से वापसी की।
अमाल मलिक ने अपने साथी कंटेस्टेंट से कहा, ‘देखो भाई, पहली बार मुझे इस शो में आके बुरा लग रहा है, क्योंकि मुझे एक खास तरीका बताया गया है। बड़े आए बड़े गए। बहुत बोला, कहां है कि खतम कर देंगे तुम्हें, देखते हैं कहां तक चलोगे इस इंडस्ट्री में। 20-20 कॉल करके बड़े-बड़े एक्टर्स प्रोड्यूसर्स ने फिल्मों से निकाला है, फिर भी यहीं खड़ा हूं और कल फिर हिट दूंगा। फिर आएंगे भाई गाना दे दो।’ अमाल मलिक ने कुनिका सदानंद से सीधे तौर पर कहा कि तान्या के परिवार के बारे में उनकी टिप्पणी गलत थी।
कुनिका ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपना बचाव करते हुए कहा कि वह अपनी बात पर अड़ी हुई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जब फरहाना ने पहले उनके परिवार पर हमला किया था, तब भी किसी ने उनका साथ नहीं दिया था। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस 19 रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है। फिर रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। शो में इस बार अमाल मलिक के साथ, गौरव खन्ना, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, नीलम गिरी, अशनूर कौर, तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद सहित प्रतियोगी शामिल हैं।







