Home मनोरंजन अभिषेक और आवेज की झड़प पर भड़के अमाल मलिक, शो में सुनाई...

अभिषेक और आवेज की झड़प पर भड़के अमाल मलिक, शो में सुनाई खरी-खोटी

421
0
Amaal Malik gets angry over Abhishek and Awez's clash, slams them on the show

एंटरटेनमेंट: बिग बॉस में इन दिनों खूब हलचल चल रही है। घर में कैप्टेंसी टास्क चल रहा है। हाउस में कोई भी टास्क बिना एग्रेशन के नहीं होता है। पिछले एपिसोड में इसी तरह का कुछ हुआ। कैप्टेंसी टास्क के दौरान घर में जोरदार हंगामा हुआ। यहां तक कि धक्का मुक्की भी हुई। पहले राउंड में लड़कियों को भेजा गया। इस दौरान नेहल और नीलम के बीच झड़प हुई। नेहल ने इल्जाम लगाया कि नीलम ने उन्हें लात मारी थी।

सेकंड राउंड में लड़कों को भेजा गया। उन्होंने भी हाथापाई की और खूब हंगामा किया। शो के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि दो दोस्तों के दरमिया लड़ाई हुई है। आवेज दरबार और अभिषेक बजाज ने भी टास्क में हिस्सा लिया। टास्क के बीच अभिषेक जोर लगाते हैं। वह आवेज को रोकना चाहते हैं और धक्का मुक्की करते हैं। यहां तक कि वह उन्हें उठाकर फेंक देते हैं। दोनों के बीच अजीब हरकतें होती हैं। इस मामले को देखकर घर के बाकी लोग हैरान हो जाते हैं। यह मामला देखकर टास्क के संचालक अमाल मलिक नाराज होते हैं।

GNSU Admission Open 2026

जब आवेज और अभिषेक के बीच मामला ज्यादा बढ़ने लगता है तो अमाल मलिक उन्हें अलग करते हैं। हालांकि अभिषेक तब भी नहीं मानते और आवेज को छोड़कर अभिषेक से भिड़ने लगते हैं। इस पर अमाल गुस्से में कहते हैं ‘मैं कहूंगा रुक तो तू रुकेगा। तू सबको उठाकर फेंक रहा है। मेरे साथ मत भिड़ना।’ हालांकि अभिषेक नहीं रुकते हैं। वह अपने हिसाब से खेलते हैं। एपिसोड का प्रोमो देखकर दर्शक हैरान हैं। अब देखना होगा कि वीकएंड का वार में इस मामले पर सलमान खान क्या एक्शन लेंगे। कुछ यूजर्स ने अभिषेक की हरकत को पसंद किया है तो वहीं कुछ यूजर्स को उनकी हरकत पसंद नहीं आई है। पिछले एपिसोड में अशनूर कौर के साथ उनकी खटपट हो गई थी। हालांकि फिर दोनों का पैचअप हो गया।





GNSU Admission Open 2026