Home मनोरंजन हैदराबाद और ओडिशा के बाद अब विदेश में होगी दमदार एक्शन सीन...

हैदराबाद और ओडिशा के बाद अब विदेश में होगी दमदार एक्शन सीन की शूटिंग

440
0
After Hyderabad and Odisha, now powerful action scenes will be shot abroad

एंटरटेनमेंट: सुपरस्टार महेश बाबू और दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अस्थाई रूप से इस फिल्म को SSMB29 कहा जा रहा है। हैदराबाद और ओडिशा में इस फिल्म के दो बड़े शेड्यूल पूरे हो चुके हैं। हालांकि, इसके बाद करीब दो महीने से इसकी शूटिंग रुकी हुई है। अब अगले शेड्यूल को लेकर कुछ अपडेट सामने आया है।

तेलुगु 123 के मुताबिक, हालिया अपडेट के अनुसार SSMB29 का बहुचर्चित तंजानिया शेड्यूल सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा। आगामी शेड्यूल एक्शन से भरपूर होगा और इसमें देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी जुड़ेंगी। तंजानिया शेड्यूल में फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास और मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। महेश बाबू बिना किसी बॉडी डबल के फिल्म में कुछ हैरतअंगेज स्टंट करेंगे। फिल्म ‘एसएसएमबी29’ का अगला शेड्यूल पहले केन्या के सेरेन्गेटी नेशनल पार्क में तय किया गया था। मगर, राजनीतिक संघर्षों के कारण कथित तौर पर टीम को शूटिंग तंजानिया और फिर दक्षिण अफ्रीका में शिफ्ट करनी पड़ी।

GNSU Admission Open 2026

टॉलीवुड के दिग्गज निर्माता केएल नारायण इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को 1,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ वित्तपोषित कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि महेश बाबू इस फिल्म में अपने खतरनाक स्टंट खुद करेंगे, जैसा कि वे अपनी फिल्मों में पहले भी कर चुके हैं। राजामौली ने महेश के लिए एक शानदार सोलो डांस नंबर प्लान किया है, जिसमें वे एक नए अवतार में नजर आएंगे। एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही SSMB29 में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है। 

GNSU Admission Open 2026