Home मनोरंजन अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, शूटिंग के...

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, शूटिंग के दौरान हुआ सौजन्य भेंट

400
0
Actor Kartik Aaryan met Chief Minister Bhajan Lal Sharma, courtesy visit during shooting

एंटरटेनमेंट : अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान में चल रही है। बीते दिनों कार्तिक ने नवलगढ़ से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था। फिल्म की शूटिंग के बीच एक्टर ने मंगलवार को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है।

इसमें कार्तिक आर्यन और सीएम भजनलाल शर्मा को देखा जा सकता है। अभिनेता के शूटिंग के सिलसिले में राज्य में आने पर सीएम भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। दोनों के बीच शिष्टाचार भेंट हुई। वीडियो में दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। मुलाकात के दौरान सीएम और कार्तिक आर्यन के बीच प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों और फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर बातचीत हुई। बात करें फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की तो इसमें कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के बाद ये दोनों सितारों की साथ में दूसरी फिल्म होगी।

GNSU Admission Open 2026

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में शूटिंग के दौरान नवलगढ़ फोर्ट से तस्वीरें शेयर कीं। एक्टर राजस्थानी थाली का आनंद लेते नजर आए। बता दें कि ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। इसका निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइंस डे के अवसर पर रिलीज होगी। कार्तिक के पास इसके अलावा अनुराग बसु की भी एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसे अस्थाई तौर पर ‘आशिकी 3’ कहा जा रहा है। 

GNSU Admission Open 2026