Home मनोरंजन 12 रानियां और एक सिंहासन, सीजन 2 का प्रोमो रिलीज़

12 रानियां और एक सिंहासन, सीजन 2 का प्रोमो रिलीज़

451
0
12 Queens and a Throne, Season 2 promo released

एंटरटेनमेंट : डिस्कवरी जल्द ही अपना रियलिटी शो Reality Ranis of the Jungle का सीजन 2 लेकर आ रहा है। जिसके प्रोमो में इस शो के कंटेस्टेंट्स की झलक ने यूजर्स को बेताब कर दिया है। डिस्कवरी चैनल ने इंस्टाग्राम पर Reality Ranis of the Jungle Season 2 का प्रोमो जारी किया है और साथ ही इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ’12 रानियां एक सिंहासन गठबंधन बनेंगे…पर टिकेंगे कितने?

इस गेम में भरोसे की कोई गारंटी नहीं। क्योंकि हर मोड़ पर होगा धोखा। रियलिटी रानी ऑफ द जंगल सीजन 2 का प्रीमियर 22 सितंबर को सोम-शुक्र रात 9:30 बजे सिर्फ Discovery Channe lndia और discovery plus in पर आएगा। इस शो को वरुण सूद होस्ट करेंगे, जिन्होंने इसका पहला सीजन भी होस्ट किया था। इस शो में इस बार अर्चना गौतम, भव्य सिंह जैसे सेलेब्स नजर आए। वहीं इस शो में कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत को देखकर कंटेस्टेंट्स से लेकर यूजर्स भी हैरान रह गए। शो के इस सीजन के वीडियो पर कई सेलेब्स और यूजर्स ने जमकर कमेंट किए।

GNSU Admission Open 2026

पवित्रा पुनिया ने लिखा, ‘महिलाएं सीटी कौन बजा रही हैं?’, अर्चना गौतम ने लिखा, ‘आखिरकार लड़कियों, हम नई शुरुआत के लिए यहां हैं’, भव्य सिंह ने लिखा, ‘चलो मुझे ड्रामा से मारो’, एक यूजर ने लिखा, ‘डिस्कवरी चैनल, एमटीवी कब से बन गया?’, एक यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर बहुत ही अच्छा लग रहा है। शो शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है’, एक और यूजर ने लिखा, ‘अरे गजब राखी सावंत’, वहीं कई यूजर्स सिर्फ अर्चना लिखकर जता रहे हैं कि वह उनके लिए कितने खुश हैं। 

GNSU Admission Open 2026