Home एजुकेशन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा रद्द, अब 25 जुलाई को होगी नौवीं-दसवीं की...

सामाजिक विज्ञान की परीक्षा रद्द, अब 25 जुलाई को होगी नौवीं-दसवीं की परीक्षा

373
0
Social science exam cancelled, now 9th-10th exam will be held on 25th July

एजुकेशन : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा 2025 के पहले दिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते वर्ग 9वीं और 10वीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा बुधवार को दूसरी पाली में होनी थी, लेकिन प्रश्न पत्र नहीं खुलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब यह परीक्षा 25 जुलाई 2025 को दोपहर की पाली में पुनः आयोजित की जाएगी। बीएसईबी ने जानकारी दी कि यह परीक्षा आदर्श परीक्षा केंद्र, क्षेत्रीय कार्यालय, बिहार बोर्ड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com पर जाकर नया प्रवेश पत्र गुरुवार को डाउनलोड करें।

शिक्षक अभ्यर्थी अपना नया एडमिट कार्ड लॉग-इन आईडी में एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के रूप में जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डीपीओ के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन उम्मीदवारों को पुराना एडमिट कार्ड भी साथ लाना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा कुल 150 अंकों की थी, जिसमें 30 अंक भाषा, 40 अंक जनरल स्टडीज़ और 80 अंक सामाजिक विज्ञान विषय से थे। तकनीकी दिक्कतों के कारण सामाजिक विज्ञान के 80 अंकों का प्रश्नपत्र खुल ही नहीं सका। बाकी दो सेक्शन की परीक्षा तो आयोजित की गई, लेकिन मुख्य विषय सामाजिक विज्ञान की परीक्षा अधूरी रह गई, जिसे अब पुन: आयोजित किया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026

सक्षमता परीक्षा 2025 (चौथा और पांचवां चरण) के लिए ऑनलाइन फॉर्म 12 जुलाई 2025 से भरे जाएंगे। आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी एक अलग सूचना में दी जाएगी। सक्षमता परीक्षा 2025 (तृतीय) में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चतुर्थ एवं पंचम परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन भरने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को केवल परीक्षा शुल्क जमा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से स्थानीय निकाय के शिक्षकों की योग्यता सुनिश्चित की जाएगी। बिहार में नियोजित शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन कुल पांच चरणों में किया जाएगा। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने पर नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक का दर्जा मिलेगा। इसके बाद उन्हें राज्य सरकार की स्थायी सेवा में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।




GNSU Admission Open 2026