Home एजुकेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल नहीं होने का लिया गया निर्णय

अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल नहीं होने का लिया गया निर्णय

295
0
Decision taken not to join indefinite strike

सासाराम : सासाराम स्थानीय शेरशाह महाविद्यालय में रविवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा एवं इसके अंतर्गत अधिसंख्य महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कर्मचारियों के हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। इसमें प्रमुख रूप से पद प्रोन्नति एसीपी/एमएसपी, वेतन निर्धारण, सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को लाभ सहित कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। साथ ही 7 जुलाई 2025 को महाराजा कॉलेज आरा में आयोजित तथाकथित प्रक्षेत्र के वृहद परिषद की बैठक में पारित निर्णय की निंदा की गई एवं इस कार्यशाली पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही सर्व समिति से यह भी निर्णय लिया गया कि अधिसंख्य कर्मचारी 12 जुलाई 2025 से आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल अविवेकपूर्ण है तथा कर्मचारी हित विरोधी है इसलिए इस हड़ताल से स्वयं को अलग करते हैं। बैठक में नवनिर्मित मनोनीत प्रक्षेत्रीय संगठन की गतिविधियों से स्वयं को अलग रखने का भी निर्णय लिया गया और इसके गठन की प्रक्रिया लोकतांत्रिक बताया गया। बैठक की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय डेहरी के राधा रमन सिंह तथा कार्यक्रम का संचालन श्री शंकर महाविद्यालय के ओंकारनाथ बढ़वलिया ने किया। बैठक में मौजूद सुनील कुमार, डॉ अमित मिश्रा, अखिलेश्वर कुमार, पवन कुमार, अजीत कुमार, अभिमन्यु कुमार, कमल कुमार, मनोज श्रीवास्तव, जयवीर कुमार, रमाशंकर सहित अन्य लोगों ने अपने विचार रखें।

GNSU Admission Open 2026