Home एजुकेशन औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC में हासिल किया 16वां स्थान, विधायक...

औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC में हासिल किया 16वां स्थान, विधायक त्रिविक्रम सिंह ने किया सम्मानित

91
0
Monika Srivastava ,MLA Trivikram Singh

औरंगाबाद ; संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाली औरंगाबाद की बेटी मोनिका श्रीवास्तव को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में औरंगाबाद सदर के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने मोनिका श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। विधायक ने मोनिका की इस सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस मौके पर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि औरंगाबाद की बेटी ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में 16वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और अपने परिवार, जिले तथा राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोनिका की यह सफलता जिले के अन्य युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

GNSU Admission Open 2026