Home बिहार बाल विकास परियोजना द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

बाल विकास परियोजना द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

373
0
Voter awareness campaign was conducted by Child Development Project

सासाराम। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत गुरुवार को सासाराम में मतदाता अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य रूप से महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। सेविकाओं के द्वारा बड़े पैमाने पर मतदाता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सेविकाओं ने रंगोली बनाकर मतदाताओं को मत देने के प्रति अपने अधिकार से अवगत कराया। वहीं दूसरी ओर महिला के द्वारा मतदाता गीत गाकर मतदाताओं को प्रोत्साहित किया गया। जो यह मुख्य आकर्षण के रूप में दिखा। सभी मतदान मतदाताओं को मतदान की प्रति गंभीर होने के लिए सभी लोगों ने एक साथ शपथ कार्यक्रम में शामिल होकर शपथ लिए और शपथ के हर एक शब्द को मतदान के दिन कारगर तरीके से मत देकर इसे पूर्ण करने के लिए एक स्वर में एकजुटता दिखाई। महिलाओं की भागीदारी मतदाता जागरूकता अभियान में देखकर काफी उत्साह पूर्ण स्थिति बनी हुई है। यह कहीं ना कहीं विश्वास दिख रहा है की महिलाएं इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान करेंगी।

GNSU Admission Open 2026