Home बिहार मशाल खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

मशाल खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

143
0
Torch sport competition concludes

सासाराम। सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय “मशाल” खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन किया गए। मल्टी परपस हाल में समापन समारोह का आयोजन कर सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गौ। मौके पर उप विकास आयुक्त विजय पाण्डेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम आशुतोष रंजन, वरीय उप समाहर्ता ओम प्रकाश लाल, वरीय उप समाहर्ता नेहा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता विनीता कुमारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, रोहतास विनय प्रताप उपस्थित ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं सफल नेतृत्व करने के लिए विनय प्रताप वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा को उप विकाश आयुक्त रोहतास के द्वारा “मशाल” प्रतियोगिता का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा आशुतोष रंजन अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम के द्वारा भी प्रशंसा की गयी।

उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को बुके और प्रतिक चिन्ह भेंट किया गया। प्रतियोगिता में फुटबॉल अंडर-14 (बालक) में चेनारी विजेता एवं डेहरी उपविजेता हुआ। वही फुटबॉल अंडर-16 बालक वर्ग सासाराम ने चेनारी को हराकर विजेता बना। वॉलीबॉल अंडर-16 (बालक) में संझौली विजेता तथा चेनारी उप विजेता रहा। कबड्डी अंडर-14 (बालक) में विजेता डिहरी एवं उप विजेता नौहट्टा रहा। वहीं, कबड्डी बालक अंडर-16 में काराकाट विजेता एवं बिक्रमगंज उपविजेता रहा। कबड्डी अंडर-14 (बालिका) में विजेता सासाराम एवं उपविजेता दिनारा की टीम हुई। कबड्डी अंडर-16 (बालिका) में विजेता तिलौथू एवं उपविजेता सासाराम की टीम हुई। साइकिल अंडर-14 (बालक) में प्रथम स्थान सासाराम प्रखंड के प्रिंस कुमार, दूसरे स्थान पर डेहरी के अनीश कुमार एवं तीसरे स्थान पर नासरीगंज के मो० सैफ अंसारी रहे।

GNSU Admission Open 2026

साइकिल अंडर-16 (बालक) में सासाराम के मुकेश कुमार प्रथम, नासरीगंज के आयुष कुमार दूसरे एवं विक्रमगंज के चंदन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जबकि साइकिल अंडर-14 (बालिका) में सासाराम की राधा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया वही संझौली की अनु बाला दूसरा एवं चेनारी की रम्भा कुमारी तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइकिल अंडर-16 (बालिका) में करगहर की अंशु कुमारी प्रथम, नासरीगंज की सोनाली कुमारी दूसरा एवं काराकाट की मनीषा कुमारी तीसरा स्थान प्राप्त की। सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को उप विकास आयुक्त, रोहतास एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों के द्वारा मेडल ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पूरे कार्यक्रम में 70 शारीरिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा रोहतास के द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं सफलता का श्रेय अपने तकनीकी पदाधिकारियों को दिया एवं उनका धन्यवाद किया। उप समाहर्त्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा रोहतास के नेतृत्व में सभी कार्यक्रमों का संचालन किया गया।

GNSU Admission Open 2026