सासाराम। स्थानीय तकिया बाजार स्थित जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में गुरुवार को बैठक कर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी का स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न भागों से पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्सा लिया तथा बिंदा चंद्रवंशी के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की मंगल कामना की। मौके पर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी जी ने कहा कि पार्टी को रोहतास जिले में जमीनी स्तर से मजबूत करते हुए एनडीए के सभी प्रत्याशियों को रोहतास जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र से विजयी बनाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
इसके लिए ईमानदारी और अनुशासन के साथ जी तोड़ मेहनत की जाएगी और एक बार पुनः प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में सौपने का संकल्प पूरा किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं और आने वाले समय में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। मौके पर धनंजय पटेल, अशोक चौधरी, अलख निरंजन, राजेश पाटीदार, राजेश सोनकर, राज सोनी, रेणु कुशवाहा, संतोष शुक्ला, संजय पटेल, अशोक चंद्रवंशी, प्रमोद महतो, दिनेश चंद्रवंशी, नवरत्न राम, उसा कुशवाहा, मुनेश्वर कुशवाहा, रजनीश पटेल, प्रियांशु पटेल, शिवाकांत पटेल, मनोज केसरी, संजीव कुमार, रेहाना खातून तथा तौसीफ आलम, जुनैद अंसारी, संतोष कुशवाहा, हीरालाल सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







