Home बिहार दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल लाइसेंसधारियों की हुई बैठक

दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल लाइसेंसधारियों की हुई बैठक

425
0
Meeting of pandal license holders held regarding Durga Puja

सासाराम। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर नगर पूजा समिति सासाराम द्वारा रविवार को श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर, शिवघाट में बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी ने किया। बैठक में शामिल सभी लाइसेंसियों से उनके पंडाल के आस पास के समस्याओं पर चर्चा किया गया। चर्चा उपरांत बैठक में शामिल सभी लोगों को यह बताया गया कि पूर्व में लाइसेंसियों द्वारा बताई गई समस्या को जिला प्रशासन के साथ साथ उससे से संबंधित सभी विभाग को अवगत कराया जा चुका है। समस्या के निदान को लेकर संबंधित पदाधिकारी के द्वारा आश्वस्त किया गया है कि समय रहते सारे समस्याओं का समाधान हो जाएगा।


समिति के लोगों ने बताया कि दशहरा पूजा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए नगर पूजा समिति का शिष्टमंडल एक माह पूर्व से ही नगर भ्रमण कर जिला प्रशासन से संपर्क कर उन्हें सारी समस्याओं से अवगत करा चुका है और लगातार संपर्क में भी है। बैठक में संरक्षक बेचू महतो, संगठन मंत्री राम इकबाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, महामंत्री संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र कांस्यकार, उपाध्यक्ष सोनू सिन्हा, रजनीश कुमार वर्मा, मुकेश पाण्डेय, कपिल देव चौधरी, सुनील कुशवाहा, बलजीत कुमार, ध्रुव सिंह, अरुण कांस्यकार, अनिल कुशवाहा, बजरंगी कुमार, विशाल कुमार, छट्ठू पाल, अमृत कुमार मौर्य, राजेश महतो, उमाशंकर शर्मा, शोल्डी गुप्ता सहित सासाराम के लाइसेंसधारी मौजूद रहें।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026