सासाराम। मतदाता अधिकार रैली को लेकर महागठबंधन की के कई बड़े नेता सासाराम पहुंच चुके हैं। सासाराम से सभा स्थल तक कार्यकर्ताओं का काफिला देखने को मिला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पप्पू यादव, माले नेता, सहित कई पार्टियों के बड़े नेता सभा स्थल पहुंच चुके हैं। बता दे की बिहार में हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर महागठबंधन लगातार विरोध कर रही है। साथ ही साथ राहुल गांधी देश में वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए बिहार के सासाराम से मतदाता अधिकार रैली की शुरुआत कर रहे हैं। राहुल गांधी की बिहार में रैली 13 दिनों तक लगातार चलती रहेगी। इस दौरान राहुल गांधी बिहार के लगभग दो दर्जन जिलों में 1300 किलोमीटर की रैली करेंगे। यात्रा की शुरुआत आज सासाराम से की गई है जहां राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता एवं राजद के लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव सहित कई नेता सभा स्थल पहुंच चुके हैं।







