Home बिहार जीएनएसयू के लॉ विभाग ने दीक्षारंभ 2025 का हुआ शुभारंभ

जीएनएसयू के लॉ विभाग ने दीक्षारंभ 2025 का हुआ शुभारंभ

145
0
GNSU Law Department inaugurated Diksharambh 2025

डेहरी। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल आफ लॉ में सोमवार से दस दिनों तक चलने वाले ओरिएंटेशन कार्यक्रम दीक्षारंभ 2025 का शुभारंभ किया गया। इसी के साथ 2025 में प्रवेश लिए छात्रों की कक्षाएं प्रारंभ हो गईं। 11 से 23 अगस्त 2025 तक चलने वाले इस कार्यक्रम के स्वागत सत्र में मुख्य अतिथि डॉ.दिनेश कुमार प्रधान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सासाराम, एवं विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार पांडेय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सासाराम ने उपस्थित छात्रों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में एकेडमिक डायरेक्टर सुदीप कुमार सिंह, संकाय अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सरोज सहित नारायण स्कूल ऑफ़ लॉ के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ फैकल्टी ऑफ़ लॉ के डीन डॉ. विनोद कुमार सरोज ने स्वागत भाषण से किया। छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश कुमार प्रधान ने कहा कि विधि विज्ञान का क्षेत्र करियर के लिए एक अनुपम क्षेत्र है और किसी मायने में यह दूसरे किसी संकाय से कम नहीं है।

GNSU Admission Open 2026

विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि नारायण स्कूल आफ लॉ से मेरा नाता एक पीएच. डी. स्कॉलर के रूप में प्रारंभ हुआ और आज मैं यहां अतिथि के रूप में उपस्थित हूं। मेरी शुभकामनाएं हैं कि छात्र यहां से मेरी ही तरह सफल होकर निकलें और नारायण स्कूल आफ लॉ विधि शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति करे ।मौके पर मौजूद देव मंगल मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव गोबिंद नारायण सिंह एवं एसोसिएट प्रोफेशन डॉक्टर संगीता सिंह ने भी लॉ में बेहतर भविष्य के बारे में नवछात्रो को जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के समन्वयक सत्य प्रकाश राय, सहायक प्राध्यापक के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

GNSU Admission Open 2026