Home बिहार निःशुल्क नेत्र शिविर का होगा आयोजन

निःशुल्क नेत्र शिविर का होगा आयोजन

375
0
Free eye camp will be organized

सासाराम: सासाराम के जगदेव नगर (बौलिया) स्थित डॉक्टर बीपी सिंह नेत्र अस्पताल में आगामी 11 सितंबर को निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। निःशुल्क नेत्र शिविर के माध्यम से आंख, कान नाक एवं गला का निःशुल्क जांच किया जाएगा। इस नेत्र में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर बीपी सिंह एवं चित्रकूट के डॉक्टर पीके सिंह के द्वारा आंख से संबंधित रोग, नाखूना, माडा, आंख लाल होना, आंख गड़ना,नासूर, सिरदर्द, माइग्रेन, कान बहना, नाक से खून आना जैसे रोगों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा।

शिविर के आयोजक सह बीपी सिंह आंख अस्पताल के प्रबंधकों ने बताया कि अस्पताल द्वारा समय समय पर इस तरह का शिविर लगाया जाता हैं। उन लोगों ने बताया कि इस बार भी 11 अगस्त को एक दिवसीय निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें आंख, नाक और गला से संबंधित रोगों का मुफ्त जांच एवं इलाज किया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026