सासाराम। बिहार के रोहतास जिला के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान केशव कुमार की मौत हो गई। शिवसागर प्रखंड के सेनुआर गांव के रहने वाले केशव कुमार की ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। वह 175 बटालियन गुवाहाटी असम मे सीआरपीएफ के जावान थे। बताया जाता है कि केशव कुमार का डियूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ी गई।
बटालियन के द्वारा उनको मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारिका सेक्टर 11 में भर्ती कराया गया जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि सीआरपीएफ जवान केशव कुमार काफी दिनों से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। बीते शनिवार को निधन हो गया। मृतक जवान का शव आज उनके पैतृक गांव सेनूआर लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। वही सीआरपीएफ जवान के मौत की खबर के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।







