Home बिहार छः प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लाभान्वित हुए लाभार्थी

छः प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लाभान्वित हुए लाभार्थी

532
0
Beneficiaries benefited from six types of social security pension schemes

सासाराम : बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा रविवार को सभी छः प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत नई दर से पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जाने के अवसर पर रोहतास जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय तथा सभी निर्धारित लोकेशन पर पेंशन लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखलाया गया। समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, रोहतास, उप विकास आयुक्त, रोहतास एवं सभी संबंधित पदाधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि छः प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई राशि आज मुख्यमंत्री द्वारा सभी लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले माह में भी 10 जुलाई को माह जून की बढ़ी हुई राशि सभी लाभुकों के खाते में हस्तांतरण किया गया था। माह जुलाई में इसका लाभ रोहतास जिले के कुल 3 लाख 37 हजार 254 लाभुकों को मिला है। जिसमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत 1 लाख 61 हजार 567 लाभार्थियों को कुल 17 करोड़ 77 लाख 23 हजार 700 रुपये जबकि बिहार निशक्तता पेंशन योजना के तहत 30 हजार 518 लाभार्थियों को 33 करोड़ 56 लाख 9 हजार 800 रुपये, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 38190 लाभार्थियों को 4 करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन के तहत 2869 लाभार्थियों को 31 लाख 55 हजार 900 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 91 हजार 337 लाभार्थियों को 10 करोड़ 47 लाख 700 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 91 हजार 337 लाभार्थियों को 10 करोड़ 47 लाख 700 रुपये डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया।
यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय, नगर निकाय, ग्राम पंचायत स्तर तथा चयनित स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के डीआरडीए सभागार में कुल 151 लाभुक उपस्थित हुए।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026