ट्रेन के शौचायल में छुपा कर लाई जा रही थी शराब
सासाराम। सासाराम रेलवे पुलिस को अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सासाराम रेलवे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन के शौचालय में छुपाकर लाई जा रही शराब की खेप को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार सासाराम आरपीएफ को सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 03698 डाउन दिल्ली – गया स्पेशल ट्रेन में आगे से तीसरा सामान्य कोच में किसी व्यक्ति के द्वारा अंदर से टॉयलेट का दरवाजा बंद कर शराब रखा गया है, जो खोल नहीं रहा है। प्राप्त सूचना पर निरीक्षक प्रभारी सासाराम संजीव कुमार एवं जीआरपी निरीक्षक सुमन राणा के नेतृत्व में उप निरीक्षक डी एस राणावत के साथ सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह तथा आरक्षी विमलेश कुमार भारती सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम तथा राजकीय रेल पुलिस सासाराम के उप निरीक्षक विश्वनाथ सिंह के साथ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त गाड़ी के सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तीन पर पहुंचते ही सामान्य कोच की तलाशी ली गई। इस दौरान टॉयलेट का दरवाजा बंद पाया गया।
काफी देर से खुलवाने का प्रयास किया गया बावजूद अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। जीआरपी ने टेक्नीशियन के सहयोग से दरवाजा खुलवाया तो अंदर में एक युवक मौजूद था। जब उससे पूछ ताछ कि गई तो उसमें अपना नाम रौनक कुमार बताया। जो कि गया जिले का बड़की डेल्हा निवासी उमेश चौधरी का पुत्र है। पूछ ताछ करने पर उसने अपने साथ लिए सात पिट्ठू बैग और तीन झोले में शराब छुपाने की बात स्वीकार की। सभी बैगों में अंग्रेजी शराब पायी गयी। बरामद शराब की कीमत लगभग एक लाख रूपये बतायी गयी है। रेलवे पुलिस ने शराब को और युवक को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।







