During the Samruddhi Yatra, the Chief Minister reviewed the ongoing development schemes in Jamui district.

पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में जमुई जिलान्तर्गत 27031.47 लाख रुपए की लागत से कुंडघाट जलाशय योजना का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कुंडघाट जलाशय योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुंडघाट जलाशय क्षेत्र में बरसात के दिनों में आस-पास के पहाड़ों एवं जंगल का पानी संग्रहित होगा, जिसका उपयोग सिंचाई में किया जाएगा। इस कुंडघाट जलाशय योजना से आस पास के किसानों को सिंचाई में काफी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इनमें जमुई प्रखंड के सोनपे मौजा में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण, गिद्धौर प्रखंड में कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम का जीर्णोद्धार कार्य, जमुई वन प्रमंडल अंतर्गत गरही प्राकृतिक उद्यान का निर्माण कार्य, पटनेश्वर धाम मंदिर का विकास कार्य, अपर किऊल जलाशय योजनान्तर्गत मुख्य नहर का पुनर्स्थापन एवं लाइनिंग कार्य, गरही से लघुआड़ जाने वाली सड़क पर किउल नदी पर पुल का निर्माण कार्य, बरहट से कटौना दुर्गा मंदिर तक जाने वाली सड़क, कटौना के पास नकटी नदी पर पुल निर्माण कार्य, हरयनारायण चौरा पथ से सिकरिया गांव में उलाई नदी पर उच्च स्तरीय आर०सी०सी० पुल का निर्माण कार्य, बरनार जलाशय योजना का निर्माण कार्य, चकाई में डिग्री कॉलेज का निर्माण, जमुई जिलान्तर्गत सोनो, जमुई सदर, चकाई, गिद्धौर, अलीगंज प्रखंड-सह-अचंल कार्यालय-सह-आवासीय भवन का निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय सीमा के अंदर बेहतर ढंग से पूर्ण कराएं, इन सभी कार्यों के पूरा हो जाने से लोगों को काफी फायदा होगा तथा इलाके का विकास होगा। पथों एवं पुलों के बन जाने से आवागमन और सुगम होगा, जिससे इंधन और समय की भी बचत होगी। मुख्यमंत्री ने जमुई जिलान्तर्गत लघुआड़ में आयोजित कार्यक्रम स्थल से जिले के लिये 914 करोड़ रुपये की लागत से कुल 370 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनवारण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 602 करोड़ रुपये की लागत से 181 योजनाओं का उद्घाटन एवं 312 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजनान्तर्गत 1073 लाभार्थियों हेतु 5 करोड़ 2 लाख 59 हजार 700 रुपये का सांकेतिक चेक, 12814 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण के तहत 114 करोड़ 19 लाख 91 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, 578 जीविका स्वयं सहायता समूह को परिक्रमी निधि एवं प्रारंभिक निवेश निधि के तहत 29 करोड़ 62 लाख 85 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, आयुष्मान कार्ड, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्य आदि के लाभुकों को चेक प्रदान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं जमुई जिले के प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह, खेल एवं सूचना प्रावैधिकी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, विधायक श्री दामोदर राउत, विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय सुनील कुमार, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार, जमुई के जिलाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।