सासाराम में दंपति ने खाया ज*हर, दोनों की हालत नाजुक

सासाराम (रोहतास)। जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के लखनुसराय मुहल्ले में बीती रात एक दंपति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों दंपति को सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार लखनुसराय मोहल्ला निवासी पवन कुमार का अपनी पत्नी कविता कुमारी से बीते तीन-चार दिनों से किसी बात को लेकर अनबन चल रहा था। बुधवार की देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर आवेश में आकर दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ता देख परिजनों ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी, इसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


बताया जाता है कि पवन एवं कविता की शादी पिछले वर्ष हुई थी और दोनों को अभी तक कोई संतान भी नहीं है। शुरुआती दौर में दोनों का दाम्पत्य जीवन काफी मधुर था लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच किसी बात को लेकर लगातार झगड़ा चल रहा था। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची सासाराम नगर थाने की पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है।