CM Samrat Chaudhary will gift development schemes worth Rs 300 crore to Motihari and will inaugurate the Bapudham Mahotsav.

मोतिहारी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक सितंबर को पूर्वी चंपारण में आयोजित होने वाले ‘बापूधाम महोत्सव-2026’ के उद्घाटन समारोह में जिले को करीब 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विकास, कृषि और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री इस दौरान ‘कृषि, पशुपालन एवं मात्स्यिकी उद्यमी उन्नति मेला-2026’ का भी उद्घाटन करेंगे। मेले में कृषि, पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों तथा किसानों को विभिन्न योजनाओं और संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री एक सितंबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप प्रस्तावित तारामंडल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा कचहरी चौक-भाया मजुराहां पुल एवं पथ का उद्घाटन भी प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान करीब 300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। इनमें नगर निगम क्षेत्र की करीब 43 करोड़ रुपये की लागत वाली 78 योजनाएं भी शामिल हैं।

इसके अलावा मोतीझील के विकास, रघुनाथपुर से बालगंगा सड़क के चौड़ीकरण तथा रघुनाथपुर-मजुराहां सड़क और पुल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी शिलान्यास या उद्घाटन किया जाना है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विकास योजनाओं के साथ कृषि और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन से बापूधाम महोत्सव को खास बनाने की तैयारी है।