CM Nitish Kumar and Governor pay tribute to Gandhiji on his death anniversary

पटना। आज देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रहा है। इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी घाट पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने बापू के विचारों और उनके योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि बिहार महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने आज़ादी के समय थे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार गांधीजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि समाज में भाईचारा और समानता बनी रहे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि गांधी जी के जीवन और उनके संदेशों से हमें सीख लेने की जरूरत है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी गांधीजी को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त, अनिमेष परासर, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविन्द कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।