Chirag Paswan lashed out at Anand Mohan

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार की यात्रा पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा उठाए गए सवालों का जोरदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि RJD के पास भ्रष्टाचार और पैसे के दुरुपयोग पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि उनकी पार्टी खुद भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त रही है। चिराग पासवान ने यह भी आरोप लगाया कि RJD के समय में ही कई भ्रष्टाचार की घटनाएँ हुईं,जो आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं।इसके अलावा, चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी हमला करते हुए संविधान खतरे में होने की उनकी टिप्पणी को नकारा। उन्होंने कहा कि अगर संविधान खतरे में होता तो जनता 1975 के आपातकाल के समय ही जागरूक हो जाती, लेकिन आज भारत की जनता ने इसका जवाब दो-दो राज्य में जीत के रूप में दिया है।आनंद मोहन के बयान पर भी चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी और उन्हें निशाने पर लिया,यह कहते हुए कि एनडीए गठबंधन में किसी भी पार्टी के नेता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कौन सही है और कौन गलत है।चिराग पासवान ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर भी कड़ा बयान दिया, उन्हें देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डाला गया है और दिल्ली की जनता अब उनकी सरकार के भ्रष्टाचार से उब चुकी है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA