Carpenter dies in road accident in Muzaffarpur, angry villagers block NH-57

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल ओवरब्रिज, एनएच-57 दरभंगा रोड के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय कारपेंटर उमेश ठाकुर की मौत हो गई। मृतक बोचहा थाना क्षेत्र के भूताने गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, उमेश ठाकुर विश्वकर्मा पूजा विसर्जन में शामिल होकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उमेश सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एनएच-57 को मेडिकल ओवरब्रिज के पास जाम कर दिया। सभी ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन को पकड़ने की मांग की।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

ग्रामीणों का आरोप था कि हादसा देर रात हुआ लेकिन पुलिस घटनास्थल पर 2-3 घंटे देरी से पहुंची। उनका कहना था कि तेज रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं और निर्दोष लोगों की जान जा रही है। सूचना पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर लगभग तीन घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।