BPSC Recruitment 2025: Vacancy for Motor Vehicle Inspector posts, golden opportunity for 10th pass candidates

पटना : बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) के 28 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 3 जुलाई, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती परीक्षा 10 और 11 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के लिए वे युवा आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो और साथ ही ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किया हो। साथ ही अभ्यर्थी के पास गियर वाली मोटरसाइकिल और हल्के वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। मोटर वाहन निरीक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा 1 अगस्त, 2025 की स्थिति के अनुसार मान्य होगी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

एससी, एसटी, ओबीसी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को बिहार राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को मोटर वाहन निरीक्षक (Motor Vehicle Inspector) पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए वेतनमान लेवल-6 निर्धारित किया गया है, जो कि सरकारी वेतनमान संरचना के अनुरूप होगा। चयनित अभ्यर्थियों को मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य भत्ते भी प्राप्त होंगे।