जोधपुर वार्ड-50 में भाजपा की जीत, निगम में बनी सबसे बड़ी पार्टी
BJP wins Jodhpur Ward 50, becomes the largest party in the corporation

जोधपुर: जोधपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 50 के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी युवराज को 83 मतों से हराया। बूथ संख्या 338 पर पुनर्मतदान के बाद हुई मतगणना में हेमाराम चौधरी को 1,725 वोट मिले, जबकि युवराज को 1,642 मत प्राप्त हुए।

इस जीत के साथ 100 सदस्यीय जोधपुर नगर निगम में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के खाते में 44-44 सीटें थीं, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) को एक और निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 सीटें मिली थीं।

GNSU Admission Open 2026

वार्ड-50 में जीत के बाद भाजपा नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। अब निगम में बोर्ड गठन के लिए निर्दलीय पार्षदों का समर्थन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।