Bihar: Youth shot dead in Bariyarpur, case said to be related to old rivalry, police engaged in investigation

बिहार: मुंगेर। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवा हटिया के पास रविवार देर रात बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नेपाली मंडल के पुत्र आशीष मंडल (26) के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में पास के निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए पुलिस क्षेत्र में कैंप कर रही है। आशीष मंडल, बरियारपुर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद मुखिया पति दुलो महतो का चचेरा भाई बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, आशीष रविवार देर रात मछली आढ़त से लौट रहा था और जैसे ही वह घर में प्रवेश करने ही वाला था, दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उसे घेर लिया और सीने में दो गोलियां मार दीं।

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और एसडीपीओ अभिषेक आनंद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की। घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी गर्भवती है, जिससे परिवार की पीड़ा और बढ़ गई है। पुलिस इस घटना को पिछले साल बरियारपुर बस स्टैंड पर हुए दोहरे हत्याकांड से भी जोड़कर देख रही है। 13 जून 2023 को हुए उस विवाद में बस स्टैंड पर वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई थी, जिसमें कचहरी टोला निवासी पंकज मंडल और गांधीपुर निवासी रंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में मृतक आशीष के पिता नेपाली मंडल, चचेरा भाई मुकेश मंडल उर्फ दुलो मंडल, विक्की मंडल और सात अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। तब भी बरियारपुर क्षेत्र में भारी तनाव देखा गया था।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

फिलहाल इस नई वारदात के बाद दो पक्षों में फिर से तनाव बढ़ गया है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त और कैंप कर रही है। मामले की जांच जारी है।उस मामले में मृतक आशीष के पिता नेपाली मंडल, चचेरा भाई मुकेश मंडल उर्फ दुलो मंडल, विक्की मंडल और सात अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। तब भी बरियारपुर क्षेत्र में भारी तनाव देखा गया था। फिलहाल इस नई वारदात के बाद दो पक्षों में फिर से तनाव बढ़ गया है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त और कैंप कर रही है। मामले की जांच जारी है।