Bihar Governor's big statement on Wakf Bill

पटना। वफ्फ संशोधन बिल को लेकर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बयान सामने आया है। राज्यपाल ने पहली बार मीडिया के सामने आकर इस बिल को लेकर बयान दिया है। वफ्फ बिल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आप हमें बताइए कि बिहार में कौन सा बोर्ड है जो लोगों के लिए काम कर रहा है लोगों के भलाई के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बिल में बहुत सुधार की जरूरत थी और इस पूरे मामले में केंद्र सरकार ने जो बिल लाया है वह निश्चित तौर पर ठीक है और सुधार की जरूरत थी। राजपाल ने कुरान की आयत का भी जिक्र कर दिया और कहा कि कुरान की आयत में है कि वक्फ मे जो कुछ दिया जाता है उसे लोगों की भलाई होनी चाहिए लेकिन बताइए कि कौन लोग अनाथालय चला रहे हैं कौन लोग गरीबों के लिए हॉस्पिटल चला रहे हैं। राज्यपाल ने वफ्फ बिल का समर्थन करने वालों के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जो केंद्र सरकार ने बिल लाया है वह सही है और इससे सुधार होगा। वही अल्पसंख्यक समुदाय के विरोध पर उन्होंने कहा कि मैं दूसरों की बात नहीं करता मैं अपनी बात कर सकता हूं। जब उनसे पूछा गया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कहा है कि वह विरोध करेंगे उन्होंने कहा क्या प्रजातंत्र में विरोध करने का अधिकार है बिल्कुल है सब लोगों को विरोध करने का अधिकार है। लेकिन केंद्र सरकार ने जो बिल लाया है वह अल्पसंख्यकों के लिए ही लाया गया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA