Bihar: Body of an unknown girl found in a sack in a garden, sensation in the area; Police started investigation

बिहार: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लखराव गांव स्थित एक बगीचे में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवती का शव बोरे में बंद हालत में देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत भोरे थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को बगीचे में फेंका गया है। मृतका की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीण इसे साजिशन हत्या मान रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आस-पास के गांवों में लापता लड़कियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

चिंता की बात यह है कि बीते 15 दिनों के भीतर इसी तरह की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में लखनऊ से जुड़े कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखी गई हैं, जिससे शक की सुई उनकी ओर भी घूम रही है। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।