Bigg Boss 20: First nomination, changes in relationships in the house

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ का तीसरा एपिसोड ड्रामा, कैप्टेंसी टास्क और नॉमिनेशन से भरपूर रहा। सीजन के पहले नॉमिनेशन राउंड के बाद घरवालों के बीच समीकरण बदलते नजर आए। वहीं कैप्टेंसी टास्क में भी कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

कैप्टेंसी टास्क में टास्कमास्टर कनिका मान की स्पेशल पावर के बाद काजी अहमद तौकीर सबसे पहले रेस से बाहर हुए। इसके बाद ईशा रिखी, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, मैरी कॉम, रोहेद खान, अरिशफा खान और स्काउट भी कैप्टेंसी की दौड़ से बाहर हो गए। आखिर में गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए के बीच मुकाबला रह गया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

वहीं घरवालों की वोटिंग के बाद कनिका मान, उदिति सिंह, अरिशफा खान और लव गिल को इस हफ्ते नॉमिनेट किया गया। हालांकि शो की ‘तथास्तु’ थीम के चलते नॉमिनेटेड सदस्य तुरंत घर से बेघर नहीं होंगे। सबसे कम वोट पाने वाले कंटेस्टेंट की एक ‘लाइफलाइन’ खत्म हो जाएगी।

एपिसोड में ईशा रिखी और यंग के बीच बातचीत ने भी सुर्खियां बटोरीं। बातचीत के दौरान बादशाह का जिक्र होने पर ईशा ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा, “नो कमेंट्स।” इस पर यंग ने हैरानी जताई और कहा कि उन्हें दोनों के रिश्ते के बारे में जानकारी नहीं थी।

दूसरी ओर, आम्रपाली दुबे और अरिशफा खान के बीच उम्र को लेकर हुई टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया। आम्रपाली के ‘राज’ फिल्म के संदर्भ पर अरिशफा ने आपत्ति जताई और इसे एज-शेमिंग बताया। बहस बढ़ने पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। माही विज ने भी मामले को शांत कराने की कोशिश की।

इसके बाद बिग बॉस ने गुल्लू, आसिफ और यंग को स्पेशल एक्टिविटी रूम में बुलाया। यहां ‘2’ और ‘X’ लिखे दो दरवाजों में से एक चुनना था। ‘2’ चुनने पर अतिरिक्त लाइफलाइन मिलती, जबकि ‘X’ चुनने पर किसी कंटेस्टेंट की लाइफलाइन खत्म करनी थी। तीनों ने अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को निशाना बनाया।

आने वाले एपिसोड में मनोज तिवारी की बेटी रीति और मैरी कॉम के बीच भी बहस देखने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल और गरमाने की उम्मीद है।