Bhagalpur JDU MP Ajay Mandal threatens to resign, writes to Nitish Kumar

पटनाएक तरफ भागलपुर में गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल सीएम आवास के बाहर टिकट के लिए धरने पर बैठ गए तो दूसरी तरफ भागलपुर से ही सीएम नीतीश को बड़ा झटका लग गया। वहां के सांसद ने अपना इस्तीफा सीएम नीतीश कुमार को भेज दिया है। भागलपुर के विधायक अजय मंडल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर खलबली मचा दी। उन्होंने अपने पोस्ट में बकायदा सीएम नीतीश कुमार को भेजी गई चिट्ठी भी लगा दी है।

इस चिट्ठी में उन्होंने भागलपुर के सांसद पद से इस्तीफा देने की एक तरह से धमकी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, सांसद पद से त्यागपत्र देने हेतु अनुमति प्रदान कीजिए। स्थानीय सांसद होने के बावजूद टिकट देने में मेरी किसी भी प्रकार की सलाह नहीं ली गई है। इसलिए मेरा सांसद पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।’ आप नीचे वो पोस्ट देख सकते हैं। अजय मंडल ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि ‘पिछले कुछ माह से संगठन में कुछ ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं, जो पार्टी और उसके भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण की प्रक्रिया में स्थानीय सांसद होने के बावजूद मुझसे सलाह या चर्चा नहीं की जा रही है।’ अजय मंडल ने इसके आगे लिखा कि ‘जिन व्यक्तियों ने कभी पार्टी संगठन के लिए कार्य नहीं किया, उन्हें टिकट देने की बात सामने आ रही है। जबकि जिलाध्यक्ष और स्थानीय नेतृत्व की राय को पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है। मुझे आपसे मिलने तक नहीं दिया जा रहा है और न ही मेरी राय को सुना जा रहा है। इसलिए आलाकमान और संगठन के पर्ति सच्ची निष्ठा के साथ आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि मुझे अपने सांसद पद से त्यागपत्र देने की अनुमति प्रदान करें।’