जनवरी महीने में शराब में संलिप्त अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

सासाराम। जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार पुलिस अधीक्षक, रोहतास की अध्यक्षता में मंगलवार को मद्य निषेध से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सासाराम के समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में की गयी। समीक्षा बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा माह जनवरी 2026 में 213 शराब में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। दोनों विभागों द्वारा द्वारा जनवरी में 6745.003 लीटर शराब जप्त की गयी। पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा जनवरी 2026 से तक जप्त 297 वाहनों लिए पुलिस अधीक्षक, रोहतास द्वारा तीनों अनुमण्डल के पुलिस पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है कि प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने अनुमण्डल अंतर्गत थाना से संबंधित लंबित अधिहरण प्रस्ताव की समीक्षा कर अविलम्ब वाहन अधिहरण प्रस्ताव जिला विधि को भेजने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा जप्त शराब का विनष्टीकरण प्रस्ताव 15 दिनों के अन्दर भेजने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही सभी न्यायालयों से लंबित वाहनों का अधिहरण प्रस्ताव अविलम्ब निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया। सभी पुलिस थानाध्यक्षों एवं उत्पाद थाना को निदेशित किया गया कि अपने-अपने थानान्तर्गत जप्त शराब का विनष्टीकरण प्रस्ताव एवं वाहन अधिहरण प्रस्ताव एक सप्ताह के अन्दर समर्पित करना सुनिश्चित करेंगें।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA