Amidst a dispute, son shot his father in broad daylight, his condition is critical

बेगूसराय: बेगूसराय में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को गोली मार कर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार की सुबह छौड़ाही थाना क्षेत्र के डीह पताही गांव की है। स्थानीय लोगों ने जख्मी हालात में आरोपी युवक के पिता को इलाज के लिए बेगूसराय के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना की जानकारी पाकर छौड़ाही थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आरोपी युवक का नाम पताही निवासी दीपक कुमार बताया जा रहा है। पुत्र द्वारा पिता को गोली मारने की घटना इलाके में जंगल की आग की तरफ फैल गई है। जख्मी पिता की पहचान संतोष यादव के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से इलाके में हर ओर सनसनी फैल गई है। इधर, मामले की जानकारी पाकर छौड़ाही थाना की पुलिस के साथ मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि पुत्र द्वारा पिता को गोली मारने की घटना हुई है। आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। कारण के बारे में पूछने पर उन्होंने प्रथम दृष्ट्या आपसी विवाद का हवाला देते हुए कहा कि विशेष जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र में किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था।  इसी के कारण पुत्र ने अपने पिता को गोली मार कर जख्मी कर दिया है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारण का पता चल पाएगा।