Action will be taken against vehicles with Press/Police written on them.

सासाराम। रोहतास जिले में निजी वाहनों पर प्रेस या पुलिस लिखकर चल रहे लोग अब सावधान हो जाइए। क्यों कि प्रेस और पुलिस लिखे वाहन चला रहे लोगों का चलान कटेगा या वाहन जप्त किए जाएंगे। ऐसे वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी जिस पर प्रेस या पुलिस लिखा हो और वो वाहन कैसी और के द्वारा चलाए जा रहा हो। इसको लेकर रोहतास एसपी ने दिशा निर्देश जारी करने की बात कही है। दरअसल रोहतास जिले में कई ऐसे वाहन है जिस पर प्रेस या पुलिस लिखकर लोग सड़कों पर दौड़ा रहे है। प्रेस या पुलिस लिखे वाहन की जांच की जाएगी और चलने वाले व्यक्ति की जानकारी ली जाएगी।

यदि वाहन चालक प्रेस में या पुलिस विभाग में कार्यरत है और वह स्वयं उस वाहन को चल रहा है तो ऐसी स्थिति में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। यदि उक्त वाहन को सगे संबंधी या किसी और के द्वारा चलाया जा रहा है तो वाहन मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। बता दे की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस लिखा दो पहिया वाहन को एक पुलिसकर्मी के द्वारा चलाए जा रहा है परंतु वाहन चालक द्वारा बिना हेलमेट पहने उस वाहन को चलाया जा रहा था जो यातायात नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

जबकि पुलिस और यातायात विभाग के कर्मियों द्वारा आम लोगों से लगातार चालान काटा जा रहा है और पुलिस कर्मियों के द्वारा ही इस नियम का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में रोहतास एसपी ने इसे संज्ञान में लेते हुए उक्त वाहन चालक पुलिस कर्मी पर दोगुना चलान करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिले में चलने वाले ऐसे वाहन जिस पर प्रेस और पुलिस लिखा गया है उसकी भी जांच की जाएगी और उस विभाग से संबंधित लोगों द्वारा यदि वहान नहीं चलाया जा रहा है तो जुर्माना लगाया जाएगा या फिर वहान को जप्त कर लिया जाएगा।