Accused linked to Khan Sir case dead; body found in Nepal.

पटना: सहरसा निवासी और चर्चित शिक्षक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस कुमार यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना 13 जून की देर रात हुई। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, जिसके कारण मामले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

परिजन और रौशन आनंद के समर्थक प्रिंस की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इधर, पुलिस ने प्रिंस यादव के साथ मौजूद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि प्रिंस यादव का नाम पहले पटना में चर्चित खान सर कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में भी सामने आ चुका था।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

प्रिंस यादव सहरसा जिले के निवासी थे और क्षेत्र में सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। वह जिला परिषद चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत के बाद परिजनों और समर्थकों ने मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।