ट्रक और मुर्गी लदी पिकअप के पिच टक्कर, मुर्गियां लूटने पहुंचे स्थानीय लोग

कैमूर। जिले से इस वक्त एक अजीबोगरीब लेकिन चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ सड़क हादसे के बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया।
दरअसल कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र में चिलबिली के पास एनएच-19 पर एक तेज रफ्तार ट्रक और मुर्गियां लदी पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में लदी कई मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ ही देर में आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृत पड़ी मुर्गियों को लोगों ने उठाकर ले जाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर बिखरी मुर्गियां गायब हो गईं। सड़क पर बिखरी मुर्गियों को उठाने में कुदरा थाना के चौकीदार भी पीछे नहीं रहें। थाने के एक चौकीदार भी मुर्गियों को ले जाते हुए दिखाई दिए। इधर सड़क के किनारे मुर्गियां पड़ी होने की खबर आस पास आग की तरह पहुंच गई और मुर्गियां लूटने के लिए लोगों की भीड़ इक्कठी हो गई और लोग दुर्घटनाग्रस्त पिक अप से मुर्गियों को निकाल कर अपने अपने घर ले जाते हुए दिखाई दिए। पिक अप चालक ने बताया कि वो मुर्गियों को लेकर रांची ले जाना था। पिक अप को सड़क के किनारे खड़ी पर चाय नाश्ता कर रहें थे। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया। जिसमें सैंकड़ों मुर्गियां मर गई।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA