A state function was held on the birth anniversary of former Chief Minister Late Bindeshwari Prasad Mandal, where the Governor and Chief Minister paid tribute.

पटना, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्व. मंडल के पौत्र डॉ. मनीष मंडल और उनके परिजनों के साथ सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। समारोह में स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA