A series of lectures was organized on the subject of Indian knowledge tradition

सासाराम। प्रज्ञा प्रवाह (चिति), सासाराम के द्वारा स्थानीय शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय के सभागार में रविवार को भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन रोहतास जिला संयोजक डॉ रंजीत कुमार पांडेय ने किया। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष मार्कंडेय प्रसाद ने की। मुख्य वक्ता के तौर पर प्रो शिवचंद्र सिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष बीएस कॉलेज दानापुर, पटना उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो शिवचंद्र सिंह ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा बहुत ही प्राचीन है। सारा विश्व इसी ज्ञान परंपरा से पुष्पित और पल्लवित हुआ, जबकि हम भारतीय स्वयं इस परंपरा से दूर होते चले गए ।

आधुनिक वैज्ञानिक खोज के मुख्य स्रोत हमारे ही वेद और ग्रंथ हैं, जिनका अध्ययन करके वैज्ञानिकों ने आदिकाल में खोज की गई आविष्कारों को पुनः आधुनिक युग में नए सिरे से स्थापित किया। इसका श्रेय हमें अपनी पुरातन सांस्कृतिक परंपरा को देना चाहिए। आज के नारीवादी आंदोलन और समाजवाद को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में गार्गी और मैत्रेयी जैसी विदुषी महिलाएं जो पुरुषों के साथ शास्त्रार्थ करती थी और जिन्होंने कई सिद्धांत दिए, आज की नारीवादी युग से उसे काल की महिलाएं ज्यादा आत्मनिर्भर और सक्षम थी। इसी तरह पाणिनि , पतंजलि, सुश्रुत, आर्यभट्ट, सनकादि की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए खोज और रचे गए ग्रंथ ही आधुनिक विज्ञान की आधारशिला हैं । हमें अपने पुराने गौरव को पहचानना और उसे वापस पाना होगा। वही कार्यक्रम को संचालित करते हुए आयोजक डॉ रंजीत कुमार पांडेय ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम लगातार चलने वाले व्याख्यान माला की एक कड़ी है । आगे इसी तरह के आयोजन लगातार प्रत्येक माह आयोजित किए जाएंगे, जिससे बौद्धिक जागरूकता एवं अपने संस्कृति के प्रति गौरव की चेतना लोगों में फैलाई जा सके।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


कार्यक्रम के अंत में रोहतास प्रज्ञा प्रवाह के सह संयोजक शशिकांत चौबे के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य ए बी आर कॉलेज, सासाराम, ज्योतिषाचार्य प्रभाकर पाठक, डॉ निखिल आनंद दुबे, ऋषिकेश कुमार, जिला पंचायत प्रमुख पिंटू कुमार शर्मा, गिरिजेश, रंजीत कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रौशन पांडेय, क्षितिज सिंह, अंकित पांडेय, मनोरंजन कुमार, अमन राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।