A horrific accident occurred on NH-220 in Saraikela, Jharkhand. Two drivers were burnt alive after a heavy-duty vehicle collided with a trailer.

रांची: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर-चाईबासा एनएच-220 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि रोला-खैरबनी मोड़ के पास करीब एक बजे रात हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों वाहन देखते ही देखते आग के गोले में बदल गए।


हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक को गंभीर हालत में बाहर निकालकर चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रेलर भी आपस में भिड़ गए और सड़क किनारे खेत में पलट गए। इस दुर्घटना में दोनों ट्रेलर चालक घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। हादसे में कुल चार भारी वाहन प्रभावित हुए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-220 को शीघ्र फोरलेन बनाने की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और संकरी सड़क के कारण इस मार्ग पर आए दिन गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क चौड़ीकरण और स्थायी सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।