Home बिहार पटना: आईपीएस कार्तिकेय शर्मा ने संभाली SSP की कमान, इंजीनियर और मैनेजर...

पटना: आईपीएस कार्तिकेय शर्मा ने संभाली SSP की कमान, इंजीनियर और मैनेजर रह चुके अधिकारी ने क्या कहा?

540
0
Patna: IPS Kartikeya Sharma takes over as SSP, what did the officer who has been an engineer and manager say?

पटना : आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई कर चुके 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा ने पटना के एसएसपी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। योगदान के दौरान पटना के सभी सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और एसडीपीओ मौजूद रहे। कार्यभार ग्रहण करते ही एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता है। अपराध की रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और जनता एक-दूसरे की पूरक हैं। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया जाएगा कि वे जनता के बीच रहकर संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करें।

हाल के दिनों में बढ़ते अपराध और पुलिस पर हो रहे हमलों को लेकर पूछे गए सवाल पर एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस पर हमले किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आत्मरक्षा में यदि जरूरत पड़ी तो पुलिस गोली चलाने से पीछे नहीं हटेगी। कार्तिकेय शर्मा मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। उनका जन्म 4 सितंबर 1988 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रांची में पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और फिर आईआईएम अहमदाबाद से प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDM) की डिग्री प्राप्त की। कार्तिकेय शर्मा ने मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई और 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी बने। उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया। उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत से साबित किया कि वे न केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट हैं, बल्कि प्रशासनिक दक्षता में भी अग्रणी हैं। कार्तिकेय शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत लखीसराय जिले में की।

GNSU Admission Open 2026

इसके बाद वे सीवान में एसडीपीओ, और फिर शेखपुरा तथा वैशाली जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में तैनात रहे। शेखपुरा में एक जघन्य हत्या कांड के सफल उद्भेदन के लिए उन्हें भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पूर्णिया के एसपी रहते हुए उनके नेतृत्व में कई सफल अभियानों को अंजाम दिया गया। अब पटना जैसे चुनौतीपूर्ण जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि उनकी प्रशासनिक समझ, तकनीकी दक्षता और सख्त कार्यशैली से राजधानी की कानून-व्यवस्था में सुधार होगा। उनकी नियुक्ति से न केवल पुलिस बल में उत्साह है, बल्कि आम नागरिकों में भी एक सुरक्षित, जवाबदेह और आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था की उम्मीद जगी है।





GNSU Admission Open 2026